फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

स्कूटी की टक्कर से गुस्साए ग्रामीणों ने व्यापारी पुत्रों को पीटा, देखती रही पुलिस

Tue, 02 Jun 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। साइकिल में स्कूटी की टक्कर लगने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने व्यापारी पुत्रों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर यूपी 112 की दो गाड़ियों से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे, मगर ग्रामीणों के आक्रोश के आगे उनकी एक नहीं चली। यूपी 112 थाने से फोर्स बुलाती रही लेकिन कोई नहीं आया। वहीं शहर से पहुंचे परिजन और तमाम व्यापारियों से भी गांव वाले भिड़ गए। व्यापारियों के माफी मांगने और इलाज कराने की बात के बाद भीड़ शांत हुई। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन

घटना बनकटी रोड पर हिम्मतनगर गांव के पास रविवार रात नौ बजे हुई। शहर के सर्राफा व्यापारी का 20 वर्षीय पुत्र अपने दोस्त के साथ न्यूरिया की तरफ से स्कूटी से लौट रहा था। हिम्मतनगर गांव के पास पहुंचते ही स्कूटी ने सामने से आ रही साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें खेत से घर जा रहे गांव के ही रामस्वरुप और उनकी पत्नी फूलमती और बेटा राज घायल हो गए। यह पता चलते ही कुछ देर में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और स्कूटी सवार व्यापारी पुत्रों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। इनका आरोप था कि युवक नशे की हालत में थे और बेतरतीब स्कूटी चला रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। यूपी 112 की दो गाड़ियों से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इधर, शहर से परिजन के साथ कई व्यापारी भी मौके पर आ गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी में बैठाना शुरू किया था कि ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस के सामने ही वहां व्यापारियों के बेटों और गांव वालों में मारपीट हो गई। गांव वालों का गुस्सा देख यूपी 112 के पुलिसकर्मी भी बैकफुट पर आ गए। पुलिस कर्मियों ने उनमें बीच बचाव कराने के बजाय परिवार वालों और व्यापारियों को ही ग्रामीणों से बातचीत करने को कह दिया। इस पर परिवार वालों से भी ग्रामीणों की तीखी बहस हुई। ग्रामीणों ने जमकर फटकार भी लगाई। कुछ व्यापारी नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को कॉल कर मदद मांगी। उधर, यूपी 112 पुलिस थाने से फोर्स बुलाती रही, मगर मौके पर कोई नहीं पहुंचा। करीब एक घंटे बाद परिवार वालों के माफी मांगने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। फिर यूपी 112 पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल आई और सबको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पीड़ितों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - खीम सिंह जलाल, इंस्पेक्टर न्यूरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed