फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

असम हाईवे पर मिनी बस-कार भिड़ंत में 13 घायल

Fri, 23 Aug 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
accident
गजरौला (पीलीभीत)। असम हाईवे पर बिठौराकलां गांव के पास सवारियों से भरी प्राइवेट मिनी बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शिमला से सवारियां लेकर एक मिनी बस नेपाल बार्डर पर रुपैड़िया जा रही थी। बुधवार दोपहर असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौराकलां गांव के पास बस में सामने से आई कार भिड़ गई। हादसे में बस सवार बैलोरी बरदिया (नेपाल) निवासी वसंत (20), डल्लू (65), रंजू (30), मान बहादुर (60), सुरेश विश्वकर्मा (25), बालाराम (60), राज बहादुर (28), नीलेम (40) और कार सवार कोतवाली पीलीभीत के मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी रुचि (28) पत्नी संजीव, ज्योति (27) पत्नी नितिन, दो वर्षीय प्रियल पुत्री पंकज, चालक बहराइच निवासी 30 वर्षीय फैज अहमद, कार मालिक बहराइच निवासी 40 वर्षीय नवीन घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। इधर, एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed