फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

एक्सईएन की हालत में सुधार, फिलहाल करेंगे आराम

Thu, 22 Aug 2019 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। लखनऊ से वापस आते वक्त शाहजहांपुर के खुटार में सड़क हादसे में घायल हुए पीलीभीत में तैनात पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन अलीगंज (लखनऊ) के निवासी असीम कुमार की हालत में सुधार हुआ है। हालांकि उनके सीने पर आई चोटों को लेकर लखनऊ अस्पताल के डॉक्टरों ने अभी उनको आराम बताया है। जिसके चलते उनकी वापसी तक के लिए कामकाज को सुचारू रखने को अधीक्षण अभियंता एमके पाठक ने एक्सईएन टेस्ट ज्ञानेंद्र को चार्ज सौंपा है। अब वही काम करेंगे।
विज्ञापन

एक्सईएन असीम कुमार सोमवार सुबह कार से लखनऊ से वापस पीलीभीत आ रहे थे। कार उनका प्राइवेट चालक अरविंद चला रहा था। गोला रोड पर शाहजहांपुर के खुटार के पास कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों घायल हो गए थे। एक्सईएन को खुटार सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया था, जबकि चालक अरविंद का इलाज शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि एक्सईएन असीम कुमार के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है। कोई फैक्चर नहीं निकला है, लेकिन टक्कर लगने के बाद सीने पर आई चोटों को लेकर उनको डॉक्टरों ने कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। इस पर अभी वह काम पर वापसी नहीं कर सकेंगे। ऐसे में कार्य प्रभावित न हो, एक्सईएन टेस्ट ज्ञानेंद्र को चार्ज दे दिया गया है। वही विभागीय कामकाज करेंगे और लोगों की शिकायतें भी सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed