फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Fri, 16 Aug 2019 10:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
accident
बिलसंडा (पीलीभीत)। खजुरिया-कनपरा गांव के बीच वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पत्नी को मायके छोड़कर घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बाइक चलाते वक्त युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के मुड़िया बिलहरा गांव निवासी 28 वर्षीय सूरज पुत्र जसवंत खेती करते थे। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के मौके पर वह पत्नी देववती को उसके मायके आजमपुर बरखेड़ा गांव छोड़ने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे बाइक से पत्नी को छोड़कर घर लौट रहे थे। खजुरिया-कनपरा गांव के बीच किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। शव पड़ा देख काफी संख्या में राहगीर जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजन को बुलाया। पहले तो परिजन हत्या की आशंका जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। हालांकि बाद में पुलिस को हादसे की तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर बिलसंडा एसके सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पल भर में परिवार का माहौल हो गया गमगीन
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व पर पत्नी देववती को उसके मायके भाइयों का तिलक करने के लिए छोड़कर वापस घर आ रहे सूरज की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। पर्व को लेकर परिवार का खुशनुमा माहौल एक पल में गमगीन हो गया। वहीं बहन पूनम तो बदहवास हो गई। मृतक सूरज दो भाई थे। उसके एक अविवाहित बहन पूनम है। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर सुबह से ही घर में खुशनमा माहौल था। सूरज पत्नी को उसके मायके छोड़ने के लिए निकल गया। बहन पूनम उसको राखी बांधने के लिए घर वापसी का इंतजार कर रही थी। इस बीच हादसे में सूरज की जान चली गई। घर पर भाई के आने का इंतजार कर रही पूनम को उसकी मौत की खबर मिली तो सुनकर वह बदहवास हो गई। उधर, मायके पहुंची पत्नी देववती ने जब पति की मौत की खबर सुनी तो उसे गश आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed