फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident in pilibhit roadways overturned driver killed two passengers seriously injured

पीलीभीत में हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज पलटी, चालक की मौत, दो यात्री गंभीर रूप से घायल

Thu, 03 Feb 2022 05:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Feb 2022 05:56 PM IST
सार

क्रेन से बस को उठाकर चालक को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक और गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
accident in pilibhit roadways overturned driver killed two passengers seriously injured
पीलीभीत में तेज रफ्तार रोडवेज पलटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीलीभीत से गोला डिपो जा रही रोडवेज बस असम हाइवे पर बिठौरा कसबा के पास गुरुवार को दोपहर असंतुलित होकर खाई में पलट गई। बस में 45 यात्री थे। अधिकतर यात्रियों को मामूली चोटें आईं पर पुलिस के पहुंचने तक अधिकतर यात्री किसी तरह बस से निकलकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। चालक बस के नीचे दब गया था। 

विज्ञापन


क्रेन से बस को उठाकर चालक को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक और गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। लखीमपुर के कस्बा गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला मुन्नू गंज निवासी संविदा रोडवेज बस चालक 50 वर्षीय कपिल कुमार की मौत हुई है। पूरनपुर गांधी आश्रम में कार्यरत राधेश्याम तिवारी और लुधियाना के चावल व्यापारी जगजीत कुुमार इसी बस में सवार थे और घायल हुए हैं। दोनों का पीलीभीत के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को पौने दो बजे बस पीलीभीत से बस लखीमपुर जिले के गोला के लिए निकली थी। परिचालक 45 यात्रियों के टिकट बना चुका था। गन्ने से लदी ट्राली को ओवरटेक करने को लेकर चालक संतुलन खो बैठा। इससे बस पलट गई। -वीके गंगवार, एआरएम, पीलीभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed