{"_id":"6ae247fdc005e895820f88c4","slug":"senior-assistant-arrested-for-taking-a-bribe-of-five-thousand-rupees-in-exchange-for-getting-a-loan-approved-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172139-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लोन स्वीकृत कराने के नाम पर पांच हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लोन स्वीकृत कराने के नाम पर पांच हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
Thu, 29 Oct 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निवारण टीम की गिरफ्त में वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार।
पीलीभीत। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वाटर प्लांट लगाने के लिए लोन स्वीकृत कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को बरेली की भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने यह कार्रवाई जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
टीम के प्रभारी इश्तियाक वारस ने बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हुक्मी निवासी सुरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वाटर प्लांट लगाने के लिए ऋण स्वीकृत कराने के संबंध में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेकर बरेली इकाई की टीम ने मामले की जांच और नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई।
बुधवार को टीम जिला उद्योग केंद्र पहुंची। यहां दोपहर करीब 12:20 बजे वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को कथित तौर पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। आरोपी पीलीभीत के तिरुपति गोल्डन पार्क का निवासी बताया गया है। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। ट्रैप टीम के प्रभारी इश्तियाक वारसी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीलीभीत कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।