फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident bjp bolero

लखनऊ से लौट रहे भाजपा नेताओं की बोलेरो ट्रक से टकराई, आठ घायल

Sun, 07 Jul 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
accident bjp bolero
पूरनपुर। असम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के पास बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में लखनऊ से भाजपा की बैठक में भाग लेकर लौट रहे आठ भाजपा नेता घायल हो गए। आनन-फानन में उनको सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में उनको देखने के लिए कई भाजपा नेता जिला अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई। हादसे के चलते हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की बैठक बुलाई गई थी। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय सदस्य आचार्य धर्मप्रकाश बौद्ध, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कर्मजीत सिंह, सुप्रोदी जोशी, डालचंद, जरनैल सिंह समेत आठ कार्यकर्ता लखनऊ गए थे। बैठक में भाग लेने के बाद सभी बोलेरो में सवार होकर वापस पूरनपुर के बंगाली कॉलोनी आने के लिए रवाना हुए। बोलेरो आचार्य धर्मप्रकाश बौद्ध खुद चला रहे थे। शुक्रवार आधी रात करीब ढाई बजे असम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मजीत सिंह, सुप्रोदी जोशी, डालचंद, जरनैल सिंह, धर्मप्रकाश बौद्घ को काफी चोटें आई, जबकि तीन अन्य मामूली रुप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जरनैल सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात में ही जरनैल को जिला अस्पताल लाया गया। इसकी खबर मिलते ही पार्टी नेताओं की आवाजाही जिला अस्पताल में शुरू हो गई। घायल कार्यकर्ताओं के साथ हुए हादसे की जानकारी करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से बातचीत की गई। घायलों ने बताया कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ। वह ट्रक के पीछे आ रहे थे। इस बीच अचानक ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे बोलेरो उसमें घुस गई। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed