फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ACC Cricket Club won the match by 35 runs

Pilibhit News: एसीसी क्रिकेट क्लब ने 35 रनों से जीता मैच

Wed, 27 May 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
ACC Cricket Club won the match by 35 runs
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को एसीसी क्रिकेट क्लब अमरिया और युवा क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें एसीसी क्लब ने 35 रनों से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 9 विकेट खोकर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्रिकेट क्लब की टीम 14 ओवरों में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। इस तरह एसीसी क्रिकेट क्लब अमरिया ने 35 रनों से मुकाबला जीत लिया। एसीसी की ओर से सलमान खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 रन बनाए और चार विकेट हासिल किए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के दौरान कमेटी अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, मुजस्सिम मलिक, आरिश खान, पिंका सिंह, सलमान खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed