{"_id":"ab05befc26896e548751438597325034","slug":"abhiyaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा अभियान: एक भी मनचला नहीं लगा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा अभियान: एक भी मनचला नहीं लगा हाथ
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने शुक्रवार को स्कूल व कॉलेजों के पास मनचलों को पकड़ने का अभियान चलाया था। अभियान में महिला एसओ, सदर कोतवाल व प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी के नेतृत्व में टीमें लगाईं थीं। टीमों में सिविल ड्रेस में महिला सिपाही भी शामिल थीं। सुबह 11 बजे महिला एसओ वर्दी पहने तीन सिपाहियों के साथ पहले जीजीआईसी इंटर कॉलेज पहुंची। उन्होंने जिप्सी कॉलेज गेट पर खड़ी कर दी और सादी ड्रेस में महिलाओं के साथ उपाधि कॉलेज के गेट तक पहुंची। उपाधि कॉलेज के पास साइकिल पर सवार एक युवक पर महिला एसओ उस पर जरूर बिफरीं और बाद में वापस लौट गईं। यही हाल सदर कोतवाली व थाना सुनगढ़ी पुलिस टीम का रहा। टीमें कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट गईं। अभियान की खासबात यह रही कि जीजीआईसी से लेकर उपाधि कॉलेज तक सड़क पर मनचले छात्राओं पर फब्तियां कसते दिखे। उपाधि कॉलेज में भी इनकी मौजूदगी रही, लेकिन पुलिस की नजर इन पर नहीं पड़ सकी। अभियान के तहत एक भी मनचले के न पकड़े जाने से अभियान की पोल खुल गई।
विज्ञापन