फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Abeer-Gulaal was blown away... Holi was a blast everywhere.

Pilibhit News: होली पर खूब हुआ धमाल...जमकर उड़ा अबीर और गुलाल

Wed, 27 Mar 2024 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Abeer-Gulaal was blown away... Holi was a blast everywhere.
डीजे की धुन पर खूब थिरके लोग, गले मिलकर दी शुभकामनाएं, खिलाया मिष्ठान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। आपसी प्रेम और रंगों का त्योहार होली सोमवार को जिले भर में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। डीजे की धुन पर थिरकते हुए लोगों ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी गई। शाम के समय संवत सुना गया।
रविवार रात होलिका दहन और सोमवार सुबह होलिका स्थल पर पूजन के बाद लोगों ने घरों में भी पूजा की। इसके बाद बच्चों की टोलियां हाथ में रंग और पिचकरी लेकर निकल पड़ीं। युवा भी साथ हो लिए। रंग-गुलाल बरसने लगा। डीजे और ढोल की आवाज पर कदम थिरकते दिखे। रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा आदि होली के गीतों पर जमकर मस्ती की गई। बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

-
दूर हुए शिकवे, गले मिले और दी होली की बधाई
पूरनपुर। नगर की सती मठिया पर होली मिलन मेला लगा। हवन-पूजन हुआ। कई लोगों ने आहुतियां दी। बाद में एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, डॉ. तेज बहादुर सिंह तेजू, चेतन्य देव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया। कस्बे में होलिका दहन के बाद रंगों की बौछार शुरू हो गई। लोग टोलियां बनाकर कस्बे की गलियों में रंग उड़ाते हुए निकल पड़े। बच्चों और बड़ों में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने होली की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। रंग खेलने का सिलसिला दिन में दोपहर के बाद तक चलता रहा।

बिलसंडा। नगर में होली धूमधाम से मनाई गई। एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। नगर में सुरक्षा को लेकर पुलिस मौजूद रही। होली की मस्ती में डूबे लोग नगर के थाना चौराहा, डिस्को तिराहा, कमल पार्क, पक्का तालाब समेत कई स्थानों पर डीजे की धुन पर थिरकते दिखे।
मझोला। विधि-विधान से पूजन के बाद रविवार देर रात होलिका दहन किया गया। इस बार ग्राम गिद्धौर, भिंडारा, जोशि काॅलोनी, मझोला कस्बा, ढकिया उलकारी गांवो में होलिका दहन किया गया। सोमवार सुबह से रंगोत्सव शुरू हो गया। एक-दूसरे को होली की बधाई दी गई।


न्यूरिया । कस्बा व आसपास के गांवों में होली का उल्लास दिखा। लोगों ने जमकर मस्ती की। होली के मौके पर न्यूरिया के श्रीकृष्ण माधव मंदिर पर लोग इकट्ठा होकर होली का जुलूस निकाला। मोहल्ला मोहम्मद यार खां से होकर होली का जुलूस स्टेशन मार्ग पर पहुंचा। टनकपुर हाईवे से होकर वापस मोहल्ला ठाकुर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed