फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aashiqui girlfriend went home to unwind, but came Shamt

प्रेमिका के घर गए थे आशिकी  फरमाने, लेकिन आ गई शामत

Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Aashiqui girlfriend went home to unwind, but came Shamt
आशिकी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भनक लगने पर लोगों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा, मांफी मांगने पर छोड़ा
सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के परिसर में घटी वारदात रही चर्चा का विषय

 प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर आशिकी फरमाने पहुंचे युवक की उस वक्त शामत आ गई जब फैक्ट्री के एक अफसर के चौकीदार ने दोनों को रंगरेलियां मनाते धर लिया। सूचना मिलने पर युवती के परिवारीजन भी आ गए। जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में जमकर हंगामा हुआ। बाद में आरोपी के माफी मांगने पर मामला रफा -दफा कर दिया गया। घटना पूरे दिन शहर में चर्चा का विषय बनी रही। 

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक फैक्ट्री में कर्मचारियों के क्वार्टर बने हुए हैं। यहां के एक कर्मचारी की 21 वर्षीय बेटी का पूर्व में तैनात रहे एक अधिकारी से प्रेम प्रसंग था। इसी को लेकर दोनों के बीच बातें होती रहती थीं। मंगलवार को पिता की गैर मौजूदगी में प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी उससे मिलने पहुंच गया। दोनों बंद कमरे में आशिकी फरमा ही रहे थे कि इसकी जानकारी फैक्ट्री के एक अधिकारी के चौकीदार को लग गई। उसने दोनों को रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर लड़की के परिवार वाले भी आ गए। जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में हंगामा होता रहा। आरोपी के माफी मांगने पर बिना पुलिस को सूचना दिए मामला रफा-दफा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed