{"_id":"df9fb3a21b3a798d10f0796163f522ab","slug":"aadhar-card-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांव-गांव लगेंगे आधार कार्ड कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांव-गांव लगेंगे आधार कार्ड कैंप
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने आधार कार्ड को आवश्यक अभिलेख के रूप में स्वीकृत किया है जिससे अब हर नागरिक को आधार कार्ड बनवाना आवश्यक हो गया है, लेकिन अभी भी 60 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। इसकी जानकारी होने पर डीएम ओएन सिंह ने जिले में आधार कार्ड बनाने को नामित की गई चारों एजेंसियों के स्टाफ से जानकारी ली और अब सभी को एक-एक विधानसभा आवंटित कर गांव वार कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया जिले की सभी 599 ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे। एक गांव का काम पूरा होने के बाद ही टीम अगले गांव में जाएगी। इस तरह निर्धारित समय में सभी नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन