फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A youth from Lakhimpur drowned while fishing in Sutia drain and died

Pilibhit News: सुतिया नाले में मछली मार रहा लखीमपुर का युवक डूबा, मौत

Fri, 30 May 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
A youth from Lakhimpur drowned while fishing in Sutia drain and died
शारदा नदी के सुतिया नाले में ग्रामीण के डूबने पर नाले के किनारे लगी भीड़। ग्रामीण
पूरनपुर (पीलीभीत)। नेपाल सीमा के गांव बैल्हा के समीप शारदा नदी के सुतिया नाले में साथियों के साथ मछली मारने गए लखीमपुर खीरी के गांव बसही निवासी सुभाष (45) की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथी खिसक गए। गोताखोरों की मदद से घटना के पांच घंटे बाद सुभाष का शव निकाला जा सका।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे की है। गांव बैल्हा के समीप सुतिया नाले में मछली मारने के लिए अक्सर लोग एकत्र होते है। लखीमपुर खीरी के गांव बसही निवासी सुभाष भी अपने कुछ साथियों के साथ मछली मारने आया। अचानक सुभाष नाले में डूब गया। साथियों ने शोर-शराबा किया। बाद में एक-एक कर सभी मौके से खिसक गए।
विज्ञापन

सूचना पर हजारा थाना के कंबोजनगर पुलिस चौकी से पुलिस पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सुभाष की नाले में तलाश कराई। घटना के करीब पांच घंटे बाद सुभाष का शव नाले में घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला। घटना की जानकारी पर सुभाष के परिजनों में कोहराम मच गया। हजारा एसओ ने बताया कि सुभाष के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहर में उतराता मिला महिला का शव

कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र के भीमपुर और केशपुर गांव के बीच हरदोई ब्रांच नहर में एक महिला का शव उतराता मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाल ने बताया कि महिला की उम्र करीब 45 साल है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed