{"_id":"65cd3bf98fd17498e6039ee7","slug":"a-youth-from-another-community-raped-a-woman-with-the-help-of-a-knife-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112067-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरे समुदाय के युवक ने चाकू के बल पर किया महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरे समुदाय के युवक ने चाकू के बल पर किया महिला से दुष्कर्म
Thu, 15 Feb 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर एक निराश्रित महिला के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया था। विरोध करने पर उसे पीटा भी गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता को न्यायालय से गुहार लगानी प़ड़ी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 13 माह बाद दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव निवासी निराश्रित महिला ने बताया कि एक जनवरी, 2023 को वह घर में अकेली थी। गांव शेरपुरकलां निवासी नजाकत हाथ में चाकू लेकर उसके घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से गर्दन पर चाकू रख दिया। उसे कमरे में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी पिटाई की। पुलिस या अन्य किसी को घटना के बारे में बताने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
बाद में वह घर से भाग गया। कोतवाली के रास्ते में उसे रोककर चाकू दिखाकर धमकाया। घटना के सात दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली पहुंची। कोतवाली गेट पर खड़े सिपाहियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उसकी तहरीर ले ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। नौ जनवरी 2023 को उसने एसपी को पत्र भेजकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। बाद में न्यायालय की शरण ली। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर युवती की ओर से नजाकत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।