फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A Youngster died in a road accident.

Pilibhit News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 21 Aug 2024 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
बीसलपुर (पीलीभीत)। शाहजहांपुर मार्ग पर गांव रोहनिया के पास मंगलवार को दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि करीब 30 वर्षीय एक युवक मंगलवार को दोपहर बाइक से शाहजहांपुर की ओर से आ रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। रास्ते में गांव रोहनिया के पास संतुलन बिगड़ जाने से युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक को लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान सर्वेश कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल, निवासी पतीपुरा, बीसलपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

--
कांवड़िया गंभीर रूप से घायल

बीसलपुर। बरेली मार्ग पर गांव शेखापुर के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जसोली निवासी भीमसेन सोमवार को बदायूं के कछला घाट से कांवड़ लेकर बाइक से आ रहे थे। रास्ते में गांव शेखापुर के पास संतुलन बिगड़ जाने से उनकी बाइक सड़क किनारे पड़े पत्थरों के पास गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed