फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man was beaten with sticks in a dispute between children, he died during treatment

Pilibhit News: बच्चों के विवाद में युवक पर बरसाए डंडे, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 04 Nov 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten with sticks in a dispute between children, he died during treatment
मृतक सीताराम का फाइल फोटो।
पीलीभीत। बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की डंडों से जमकर पिटाई की गई। बचाने आए परिजनों को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक की बरेली के एक अस्पताल में रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम प्रतापडांडी निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि शनिवार को दिन में बच्चों में विवाद हो गया। विवाद को लेकर शाम करीब छह बजे दूसरे पक्ष के गंगा प्रसाद, ओमपाल, सुरेंद्र और राम निवास ने उसके भाई सीता राम (50) को घर के पास ही घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि लाठी डंडों से बुरी तरह पीटने लगे। जानकारी होने पर बचाने आए भतीजे शिव ओम, पत्नी पार्वती व कलावती को भी आरोपियों ने बुरी से पीट दिया। जिससे सभी घायल हो गए। भीड़ को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई सीताराम को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी के जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बरेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले में शनिवार को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा। इधर घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने रोष जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मृतक सीताराम का फाइल फोटो।

मृतक सीताराम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed