{"_id":"66fc5b9995baccac5803d7d4","slug":"a-young-man-was-attacked-with-a-knife-and-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123355-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल
विज्ञापन
पीलीभीत। बाइक पर साथ ले जाकर रास्ते में आरोपी ने युवक पर चाकू से वार किए, जिससे वह घायल हो गया। युवक के पिता ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरिया क्षेत्र के गांव कैमरोर निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर पर गांव का छेदालाल आया और अमरिया चलने की बात कहकर उसे व उसके पुत्र अमित को राजी कर लिया। पुत्र को अपनी बाइक पर बैठाया, जबकि वह दूसरी बाइक से जाने लगा। आरोप है कि क्षेत्र के विष्णु फार्म के निकट नहर पटरी पर पहुंचते ही उक्त व्यक्ति ने चाकू निकालकर पुत्र की गर्दन पर वार करने शुरू कर दिए, जिससे वह घायल हो गया।
शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने युवक को बचाया। इसके बाद उसने अन्य लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।