{"_id":"68fa8490e208591a0f09b821","slug":"a-young-man-travelling-from-dunlop-was-crushed-to-death-by-a-truck-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-146493-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डनलप से जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डनलप से जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत
Fri, 24 Oct 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। बरेली-हरिद्वार हाईवे लगातार दूसरे दिन हादसे से लाल हो गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे डनलप से जा रहे गांव बरात बोझ निवासी अमित कुमार (26) की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
हादसा गांव निसरा के समीप हुआ। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरात बोझ निवासी अमित कुमार डनलप लेकर गांव सरदार नगर की ओर जा रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डनलप के परखच्चे उड़ गए। हादसे का पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही परिजन और थाना पुलिस भी पहुंची। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हादसे वाले स्थान के तीन सौ मीटर दायरे में पिछले दो दिन में तीन हादसे हुए। इसमें श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से एक युवती की मौत के अलावा दो अन्य लोगों की जान जा चुकी है। 20 से अधिक लोग घायल भी हुए।