Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A special summary revision drive for the electoral roll will begin in the district today.

Pilibhit News: आज से जिले में शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान

Mon, 16 Nov 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 16 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A special summary revision drive for the electoral roll will begin in the district today.
पीलीभीत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले में 1,17,070 मतदाता कम हो गए हैं। एसआईआर से पहले जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14,67,988 मतदाता दर्ज थे। 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 13,50,918 रह गई। इस तरह पुनरीक्षण के बाद करीब आठ प्रतिशत मतदाता कम हुए हैं। अब एक बार फिर मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार, 17 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभियान के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने और नाम-पते में संशोधन कराने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिले में 7,38,807 पुरुष, 6,12,092 महिला और 19 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में पूरनपुर में सर्वाधिक 3,52,549 मतदाता हैं। बरखेड़ा में 3,17,518, बीसलपुर में 3,31,914 और पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में 3,48,937 मतदाता दर्ज हैं।
विज्ञापन

आज प्रकाशित होगा आलेख्य, 16 दिसंबर तक लिए जाएंगे आवेदन ः निर्वाचन आयोग के अनुसार 17 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 दिसंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
1662 मतदेय स्थल और 958 मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान ः जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां की हैं। जिले में कुल 1662 मतदेय स्थल और 958 मतदान केंद्र हैं। इसके अलावा 102 सेक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed