फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man returning with wedding goods died in a road accident

Pilibhit News: शादी का सामान लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 13 Jun 2024 03:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
A young man returning with wedding goods died in a road accident
बिलसंडा (पीलीभीत)। शादी का सामान लेकर घर वापस आ रहे युवक की कार की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव लोहरगवा निवासी जुल्फिकार (25) चाचा अफसर खान के साथ बुधवार की सुबह बाइक से बीसलपुर अपनी बहन की शादी का सामान लेने गया था। दिन में खरीदारी करने के बाद दोपहर तीन बजे वह वापस हुआ। इसी दौरान ईंटगांव चौकी के सुहेला भट्ठा के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में दोनों आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के बाद पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में जुल्फिकार की मौत हो गई। घायल अफसर खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed