{"_id":"67250e7a3c8bd8fc460a4bef","slug":"a-young-man-returning-from-ramlila-fair-died-in-an-accident-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124902-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रामलीला मेले से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रामलीला मेले से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
मृतक सुखदेव का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। बरेली-सितारगंज हाईवे पर लाहौर गंज के पास बुधवार रात हुई दो बाइकों की भिड़ंत में गांव बांसखेड़ा निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल हो गया।
अमरिया क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी सुखदेव (30) बुधवार शाम अमरिया में रामलीला मेला देखने आया था। रात लगभग 11 बजे सुखदेव बाइक से घर लौट कर जा रहा था। बरेली-सितारगंज हाईवे पर लाहौर गंज के पास उसकी बाइक और सामने से आ रही बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में सुखदेव और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सुखदेव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव सिंगापुर निवासी धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
धीरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। त्योहार की तैयारी में जुटे परिजन गमगीन हो गए। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
मृतक के परिवार में पत्नी पूजा के अलावा तीन बच्चे छह वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र, चार वर्षीय पुत्री मधु व दो वर्षीय पुत्र कार्तिक शामिल हैं।