{"_id":"65e0dca8701ca95f9e0e3f17","slug":"a-young-man-going-home-from-shop-was-surrounded-and-beaten-bike-broken-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112743-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुकान से घर जा रहे युवक को घेरकर पीटा, बाइक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुकान से घर जा रहे युवक को घेरकर पीटा, बाइक तोड़ी
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार पर दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दुकान बंद कर घर जा रहे युवक पर रास्ते में चार लोगों ने हमला किया। हमलावरों ने युवक की बाइक भी तोड़ दी। पुलिस ने युवक की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी मोहम्मद शकील की शहर में ही हेयर कटिंग की दुकान है। 27 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी मोहम्मद फईम, अनवर हुसैन उर्फ लल्लन, अदनान और बिलाल ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर मारपीट की। हमलावरों ने उसकी बाइक भी तोड़ दी। युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मोहम्मद फईम, अनवर हुसैन, अदनान और बिलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।