फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man drove a roadways bus, his bike got stuck underneath it... people saved their lives by jumping

Pilibhit News: युवक ने दौड़ाई रोडवेज बस, नीचे दबी बाइक... कूदकर बचाई लोगों ने जान

Tue, 27 May 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A young man drove a roadways bus, his bike got stuck underneath it... people saved their lives by jumping
पीलीभीत। शहर में रोडवेज बस अड्डे पर जाने वाले मार्ग पर सोमवार शाम बड़ा हादसा होने से बचा। एक युवक ने डिपो के बाहर खड़ी खाली बस को सड़क पर दौड़ा दिया। सामने खड़ी बाइक बस की चपेट में आ गई। एक अन्य बाइक सवार समेत चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। बस अड्डे के बाहर खड़ी रोडवेज की खाली बस में एक व्यक्ति सवार हुआ। आरोपी बस को स्टार्ट कर मार्ग पर आगे ले जाने लगा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बस अड्डे से एकता सरोवर मोड़ तक लहराकर ले जा रहे बस की चपेट में आने से कई लोग बच गए। बस को बाइक के ऊपर आता देख चंदोई गांव निवासी आजाद ने कूदकर जान बचाई। बाइक बस के नीचे दब गई। इसके बाद भी आरोपी बस को कुछ दूर तक ले गया।
विज्ञापन

एक अन्य बाइक सवार व दो बच्चे भी बमुश्किल बस की चपेट में आने से बचे। शोर शराबा होने पर एकत्र हुए लोगों ने बस ले जा रहे आरोपी को पकड़ा। आक्रोश के चलते उसके साथ हाथापाई भी की गई। जानकारी करने पर पता चला कि वह रोडवेज का चालक या परिचालक नहीं है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा। पुलिस ने रोडवेज डिपो जाकर बस और उसके चालक के बारे में जानकारी की। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग पर खड़ी बस को अज्ञात व्यक्ति ले जाने लगा था। इस वजह से घटना हुई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दायरे में बस का मूल चालक
रोडवेज अड्डे के बाहर खड़ी बस को अंजान व्यक्ति द्वारा ले जाने से बस चालक की लापरवाही सामने आई है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई बिंदुओं पर डिपो के अधिकारी और कर्मचारियों से जानकारी ली। रोडवेज बस को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने उसके मूल चालक के बारे में भी पता लगाया। पुलिस की जांच में बस को ले जाने वाले व्यक्ति का बस के मूल चालक से संपर्क निकलने की बात सामने आ रही है।

घटना के बाद एक घंटे तक बनी रही जाम की स्थिति
घटना के बाद एकता सरोवर मोड़ के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस के नीचे बाइक दबी देख लोग देखने के लिए रुकते रहे। बेतरतीब तरीके से फंसी बाइक को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इसके चलते करीब एक घंटे तक रोडवेज अड्डे और एकता सरोवर मोड़ तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद किसी तरह बाइक को बस के नीचे से निकाला जा सका।


वर्जन
बस रोडवेज अड्डे के बाहर खड़ी थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति उसे ले जाने लगा। घटना की जानकारी के बाद मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। - अमित कुमार, जूनियर स्टेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed