फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man died in an accident while returning home on Karva Chauth, leaving the family in turmoil.

Pilibhit News: करवा चौथ पर घर लौटते युवक की हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Fri, 10 Oct 2025 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
A young man died in an accident while returning home on Karva Chauth, leaving the family in turmoil.
मृतक विनय का फाइल फोटो
पीलीभीत। करवाचौथ पर घर लौटते समय मुड़िया भगवंतपुर निवासी विनय दीक्षित (27) की सड़क हादसे में शुक्रवार शाम मौत हो गई। हादसा अनियंत्रित हुई बाइक के बिजली के खंभे से टकराने की वजह से हुआ। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसा दियोरिया-बीसलपुर हाईवे पर सुजनी और गुलडिया गांव के बीच हुआ। मृतक के पिता पंकज दीक्षित ने बताया कि उनका पुत्र लखनऊ में अपनी नानी के घर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार को करवा चौथ पर वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान अचानक बाइक नियंत्रण खो बैठी और खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल विनय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरोंं की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजन बदहवास हो गए। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक परिवार में सबसे बड़ा पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह पूर्व हुई थी शादी, पत्नी कोमल ने रखा था पहला करवा चौथ का व्रत

पीलीभीत। करवा चौथ का पहला व्रत रखने वाली कोमल के लिए यह दिन खुशियों भरा नहीं बल्कि दुःख और सदमे से भर गया। पति विनय की दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करते हुए कोमल ने पूरे भक्ति भाव से व्रत रखा था, लेकिन चांद देखने के कुछ घंटे पहले ही हादसे ने उसके जीवन में अंधेरा छा दिया।
मृतक विनय की छह माह पूर्व ही कोमल से शादी हुई थी। शुक्रवार को कोमल ने पति के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखा था। पति भी खुशी- खुशी घर आने के लिए रवाना हुआ, लेकिन घर से कुछ दूर पहले ही हादसे में उसकी मौत हो गई। यह खबर सुनते ही कोमल और उनके परिवार में कोहराम मच गया। पहला करवा चौथ का पर्व, जो सामान्यतः खुशियों और उत्साह का प्रतीक होता है, इस परिवार के लिए गहरी शोकपूर्ण अनुभूति में बदल गया। पूरे गांव में इस दुखद घटना को लेकर शोक का माहौल है। संवाद



ट्रक की टक्कर से घायल हुई महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत। सड़क दुर्घटना में घायल हुईं नूर बी की इलाज के दौरान मौत होने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर खुर्द निवासी तसलीम ने थाना सुनगढ़ी में बताया कि उनकी पत्नी नूर बी सात अक्तूबर की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब असम चौराहा के पास बस का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नूर बी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू की है। संवाद

मृतक विनय का फाइल फोटो

मृतक विनय का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed