फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A woman returning after delivering a wedding card was hit by a dumper and died.

Pilibhit News: शादी का कार्ड देकर लौट रही महिला की डंपर की चपेट में आकर मौत

Tue, 07 Apr 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A woman returning after delivering a wedding card was hit by a dumper and died.
अमरिया। बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रही नौगवां पकड़िया निवासी नजमा (45) की बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गांव भौनी चौराहे के पास डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे पति लल्लन शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पीलीभीत के नौगवां पकड़िया निवासी लल्लन शाह अपनी पत्नी नजमा के साथ उत्तराखंड के सितारगंज से अपनी पुत्री की शादी का कार्ड बांटकर सोमवार शाम लगभग पांच बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान बरेली-हरिद्वार हाईवे पर भौनी तिराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उनकी बाइक को टक्कर लग गई। हादसे में नजमा की मौके पर ही मौत हो गई। पति लल्लन शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। लल्लन शाह को सीएचसी अमरिया लाया गया। संवाद
विज्ञापन

19 अप्रैल को पुत्री की आनी थी बरात
बताया जा रहा है कि उनकी पुत्री की शादी 19 अप्रैल को होनी थी। घर में शादी की तैयारियों को लेकर खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पलभर में सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed