फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A wave of faith in rivers and pilgrimage sites, devotees took a holy dip

Pilibhit News: नदियों और तीर्थों में आस्था का ज्वार, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 16 Nov 2024 03:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 16 Nov 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith in rivers and pilgrimage sites, devotees took a holy dip
पीलीभीत के ब्रहमचारी घाट पर बच्चे को कंधे पर बैठालकर स्नान कराता श्रद्धालु।संवाद
पीलीभीत। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों और तीर्थों में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद तट पर पूजा-अर्चना करके दान-पुण्य किया। घाट पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान भोलेनाथ की अराधना की गई। कई स्थानों पर मेला भी लगा। वहीं, घरों में भी तुलसी पूजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर तड़के पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घने कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने देवहा नदी में डुबकी लगाई। दिन चढ़ने के साथ ही भीड़ बढ़ती गई। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर सुबह ही घाट पर पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी चाक-चौबंद रहे।
विज्ञापन



फोटो: 28


नदी पार करने की इजाजत नहीं
पूरनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर शारदा और गोमती नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शारदा नदी के धनाराघाट पर मेला लगा। घाट पर भंडारा कराया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नावें लगाई गईं। इससे नदी मेंं रोजाना होने वाला नावों का संचालन शुक्रवार को नहीं हुआ। लोग नदी पार नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



माला नदी के बुहिता घाट पर भी भीड़
बीसलपुर। क्षेत्र के काफी लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार, कछला आदि जगहों के लिए रवाना हुए। जो गंगा नदी तक नहीं जा पाए उन्होंने देवहा नदी, कटना और माला नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान किया। देवहा नदी के शेखापुर घाट, माला के बुहिता घाट और कटना नदी के मानपुर घाट पर भीड़ रही।



केंद्रीय मंत्री ने कल्याणपुर चक्रतीर्थ पर किया पूजन
जहानाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के साथ प्रसिद्ध कल्याणपुर चक्रतीर्थ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भगवान भोलेनाथ के मंदिर में माथा टेका। स्थानीय लोगों ने उन्हें मेला और गंगा सरोवर के बारे में जानकारी दी। संवाद


श्रद्धालुओं की भीड़ से व्यवस्थाएं बनाने में परेशानी
अमरिया/बरखेड़ा/मझोला। देवहा नदी घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। बरखेड़ा-नबाबगंज मार्ग के देवहा नदी पुल के पास मेला लगा। न्यूरिया, मझोला और आसपास के श्रद्धालुओं ने दियूनी बैराज घाट पर स्नान-पूजन किया। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह पांच बजे ही शुरू हो गया था। कई श्रद्धालुओं ने निजी वाहनों से टनकपुर चंपावत घाट पर पहुंच कर स्नान किया। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते व्यवस्थाएं बनाने में परेशानियां आईं। संवाद

पीलीभीत के ब्रहमचारी घाट पर बच्चे को कंधे पर बैठालकर स्नान कराता श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत के ब्रहमचारी घाट पर बच्चे को कंधे पर बैठालकर स्नान कराता श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत के ब्रहमचारी घाट पर बच्चे को कंधे पर बैठालकर स्नान कराता श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत के ब्रहमचारी घाट पर बच्चे को कंधे पर बैठालकर स्नान कराता श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत के ब्रहमचारी घाट पर बच्चे को कंधे पर बैठालकर स्नान कराता श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत के ब्रहमचारी घाट पर बच्चे को कंधे पर बैठालकर स्नान कराता श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत के ब्रहमचारी घाट पर बच्चे को कंधे पर बैठालकर स्नान कराता श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत के ब्रहमचारी घाट पर बच्चे को कंधे पर बैठालकर स्नान कराता श्रद्धालु।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed