{"_id":"665b9215d822eb13090bcd88","slug":"a-villager-died-due-to-electric-shock-while-repairing-a-fan-wire-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117211-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंखे का तार सही करते समय करंट उतरने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंखे का तार सही करते समय करंट उतरने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
कलीनगर। घर में पंखे का तार सही करते समय अचानक करंट उतरने से ग्रामीण बेसुध होकर गिर गया। सीएचसी लेजाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
माधोटांडा कस्बा निवासी गुडडू (30) पुत्र बुंदन मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर रात गर्मी अधिक होने के चलते गुड्डू नहाने चला गया। कुछ देर बाद नहाकर आया तो बरामदे में लगे पंखे चलाने के लिए कहा। परिजनों ने पंखे का तार खराब होने की बात कही।
इस पर गुड्डू खुद तार जोड़ने में जुट गया। तार सही करते समय अकानक करंट उतर आया और वह बुरी तरह झुलस गया। कुछ देर बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर जमा लोग उसे लेकर माधोटांडा सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।