फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A trolley full of devotees going to Siddhbaba overturns

सिद्धबाबा जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी

Tue, 14 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of devotees going to Siddhbaba overturns
जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सिद्धबाबा मेले में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अचानक ट्रैक्टर का धुरा टूटने से पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के मझोला कस्बे के करीब 50 लोग माधोटांडा थाना क्षेत्र स्थित सिद्धबाबा मेला देखने को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर रवाना हुए थे। इसी दौरान न्यूरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ललपुरिया साहब सिंह के पास अचानक ट्रैक्टर का धुरा टूट गया।
विज्ञापन

इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में मझोला निवासी हरप्रसाद (45), चमेली देवी (45), ऋतु (35), सावित्री (60), लीलाधर (63), राजकुमारी (35), फूलावती (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रॉली में सवार अन्य लोगों के भी मामूली चोटें आईं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

10 जून को भी हुआ हादसा
पीलीभीत। दस जून को भी सिद्धबाबा मेले में जाते समय एक ट्रॉ़ली भीषण हादसे का शिकार हो गई थी। बरेली के थाना सैदपुर निवासी करीब 40 श्रद्धालु सिद्धबाबा मेला देखने जा रहे थे। जैसे ही ट्रॉली माधोटांडा क्षेत्र की रिछोला चौकी से आगे बढ़ी तभी पीछे से आ रही ट्रॉली की साइड लगने से वह खाई में जा गिरी। हादसे में एक मासूम की जान गई थी और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
कलीनगर। कार की टक्कर से बाइक सवार माधोटांडा निवासी रईस खान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा माधोटांडा खटीमा मार्ग पर सुखदासपुर नवदिया के निकट हुआ। राहगीरों की मदद से घायल को पहले माधोटांडा सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र यादव ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed