{"_id":"674ff7d3ab187492c8023917","slug":"a-tiger-killed-an-animal-in-madaria-village-adjoining-the-city-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-126620-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर से सटे मडरिया गांव में बाघ ने पशु को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर से सटे मडरिया गांव में बाघ ने पशु को मार डाला
विज्ञापन
गांव में बाघ की सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। जंगल से बाहर निकला बाघ शहर से सटे मडरिया गांव की सीमा में पहुंच गया। मंगलवार सुबह बाघ ने एक छुट्टा पशु को मार डाला। जानकारी के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पीटीआर और टाइगर रिजर्व की टीम निगरानी में जुटी है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र का गांव मडरिया शहर से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सोमवार रात एक बाघ जंगल से बाहर निकलकर खेतों के रास्ते गांव की सीमा में पहुंच गया। बाघ ने आबादी के निकट घूम रहे एक छुट्टा पशु को मार डाला।
मंगलवार सुबह गांव के लोग खेतों की ओर पहुंचे तो पशु का शव पड़ा देखा। आसपास बाघ के पैरों के निशान देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाघ के गन्ने के खेत में ही छिपे होने की आंशका जताई गई। सूचना पर पीटीआर की डिप्टी रेंजर सोनी सिंह, सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पगचिह्न ट्रेस कर बाघ की निगरानी शुरू कर दी गई। ग्रामीणों को जागरूक कर सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
बाघ पर नजर रखने के लिए लगाए गए कैमरे
आबादी के निकट बाघ की मौजूदगी देखे जाने के बाद विभाग के अफसर गंभीर हुए हैं। कैमरे लगाकर निगरानी तेज कर दी गई है। टीम लगातार बाघ पर नजर बनाए हुए है। वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह ने बताया कि बाघ की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।