{"_id":"6643f23c6e531ee2170357e7","slug":"a-three-member-team-did-the-post-mortem-of-the-leopards-body-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116329-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन सदस्यीय टीम ने किया तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन सदस्यीय टीम ने किया तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
पीलीभीत। तेंदुए के शव का चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। अधिकारी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत का खुलासा हो सकेगा।
महोफ रेंज में वनकर्मियों को गश्त के दौरान सोमवार को एक तेंदुए का शव पड़ा मिला था। इसकी सूचना अधिकारियों के दी गई थी। सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और जांच करने के बाद तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम के लिए पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह ने टीम का गठन किया था।
मंगलवार को महोफ रेंज में डिप्टी सीवीओ डॉ. लक्ष्मी प्रसाद, पीटीआर के पशु चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार और बरखेड़ा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। पीटीआर के उप प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चौहान की देखरेख में हुए पोस्टमार्टम के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी दीपक पांडेय, विश्व प्रकृति निधि के वरिष्ठ परियोजनाधिकारी नरेश कुमार, डब्ल्यूटीआई के राघवेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। अधिकारियों को तेंदुए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
--
उच्चाधिकारियों की ओर से गठित टीम की मौजूदगी में चिकित्सीय पैनल ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
- रमेश चौहान, उप प्रभागीय वनाधिकारी
-- -- -- -- --