फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A three-km stretch of the Tanakpur Highway is full of potholes.

Pilibhit News: टनकपुर हाईवे के तीन किमी के दायरे में गड्ढों की भरमार

Sat, 11 Oct 2025 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
A three-km stretch of the Tanakpur Highway is full of potholes.
शहर से सटे अलीगंज जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद
पीलीभीत। एक माह पहले हुई बरसात में जलभराव से टनकपुर हाईवे सहित शहर व सटे इलाकों की कई सड़कें खराब हो गईं। नवरात्र गुजर गए, दिवाली आने को है, लेकिन जिम्मेदारी अधिकारी इन सड़कों की हालत अबतक ठीक नहीं करा पाए हैं। नतीजतन शहर से हाईवे पर तीन किमी क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे दो व चार पहिया वाहन चालकों को दर्द दे रहे हैं। वहीं शहर से सटे इलाके अलीगंज में जलभराव तो खत्म हो गया, लेकिन सड़क गड्ढे में बदल गई। इससे रोजाना ही हजारों की आबादी की आवाजाही प्रभावित है।
विज्ञापन

अगस्त के अंत में जिले में पांच से छह दिन मूसलाधार बारिश हुई। गलियों से लेकर हाईवे तक जलभराव की स्थिति बनी रही। लोगों के आवागमन में भी काफी समस्या देखी गई। वहीं जलभराव से शहर व टनकपुर हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। ये गड्ढे इतने गहरे हैं कि आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने एक माह बीतने के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

शहर से सटे इलाके अलीगंज में जलभराव की स्थिति एक माह तक देखी गई, पानी तो एक माह बाद सूख गया, लेकिन सड़क को पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील कर गया। यहां रहने वाली आबादी के आवागमन में भी काफी समस्याएं आ रहीं है। वहीं सड़क के जर्जर होने से क्षेत्र के कुछ व्यापारियों का धंधा भी ठप हो गया। बावजूद इसके कोई भी जिम्मेदार इन सड़कों की बदहाली पर ध्यान नहीं दे रहा है। संजय नगर जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव के चलते पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। करीब में तालाब होने के चलते हादसे के डर से लोग रात में निकलने से कतरा रहे हैं। हालांकि जिम्मेदार जल्द इसको भरवाने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीआईपी दौरे के दौरान भरे जाते हैं टनकपुर हाईवे के गड्ढे
वैसे तो टनकपुर हाईवे की स्थिति नौगवां चौराहे से लेकर कचहरी चौराहे तक काफी खराब है। इससे आगे भी गड्ढे हो गए हैं, लेकिन कोई जिम्मेदार इस समस्या को दूर कराने के लिए पूरी तरह से पेचिंग का कार्य कराना नहीं चाहता। खास बात यह है कि जिले में जब कोई वीआईपी का दौरा होता है तो एक दिन पहले ही औपचारिकता निभाते हुए जल्दबाजी में गड्ढे भर दिए जाते हैं। ताकि वीआईपी को कोई दिक्कत न हो।


शहर में नगर पालिका तो हाईवे पर पीडब्लूडी को लेनी चाहिए गड्ढे भरवाने की सुध
शहर में जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हैं। शहर के यशवंतरी देवी मार्ग, स्टेशन मार्ग, अवधनगर कॉलोनी मार्ग, वल्लभनगर कॉलोनी मार्ग की हालत खस्ता है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, लेकिन नगर पालिका की ओर से इन सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं कराया जा सका है। बारिश से हालत और बिगड़ गए हैं। वहीं टनकपुर हाईवे पर गड्ढे भरने की जिम्मेदारी पीडब्लूडी की है, लेकिन जब प्रशासन अधिकारियों का हस्तक्षेप रहता है तभी पेचिंग का कार्य विभाग से किया जाता है, खुद विभाग समस्या का संज्ञान नहीं लेता।


बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर हुए गड्ढों की स्थिति का सर्वे कराया गया है। इसको कार्ययोजना में शामिल कर जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। - संजीव कुमार, ईओ, नगर पालिका, पीलीभीत


अलीगंज की सड़क का निरीक्षण किया गया है, जल्द ही कार्ययोजना में डालकर सड़क बनवाई जाएगी। - लियाकत अली, खंड विकास अधिकारी, मरौरी ब्लॉक

टनकपुर मार्ग की स्थिति की जांच कराएंगे। किन स्थानों पर गड्ढे अधिक हैं, पता कराकर संबंधित एजेंसी को जल्द मरम्मत कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा। -ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी

शहर से सटे अलीगंज जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

शहर से सटे अलीगंज जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

शहर से सटे अलीगंज जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

शहर से सटे अलीगंज जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed