{"_id":"67028a4eebf758529a05039f","slug":"a-teenager-who-went-to-take-out-mud-from-the-pond-drowned-and-died-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-123611-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तालाब से मिट्टी निकालने गई किशोरी डूबी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तालाब से मिट्टी निकालने गई किशोरी डूबी, मौत
विज्ञापन
मृतका विनीता का फाइल फोटो।
बरखेड़ा। गांव के बच्चों के साथ तालाब से मिट्टी निकालने गई किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से किशोरी के शव को तालाब से निकाला गया।
क्षेत्र के गांव अलकथान निवासी शिवचरन लाल की 15 वर्षीय पुत्री विनीता गांव के अन्य बच्चों के साथ रेलवे लाइन के किनारे स्थित तालाब से मिट्टी निकालने के लिए गई थी। तालाब से मिट्टी निकालते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ के बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने जब तक उसे पानी से निकाल, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छह भाई बहनों में सबसे छोटी पुत्री की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दे दी है।