फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A seven-year-old child died of a suspected disease

Pilibhit News: संदिग्ध बीमारी से सात साल के बच्चे की मौत

Wed, 20 Nov 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old child died of a suspected disease
कलीनगर। माधोटांडा के कस्बा निवासी सात साल के बच्चे की संदिग्ध बीमारी से सोमवार रात लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। एक माह पूर्व डिप्थीरिया संक्रमित होने से बच्चे का जिला अस्पताल में भी उपचार चला था। मौत के बाद से परिजन बदहवास हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बा निवासी नाहिद खां ने बताया कि उसका सात वर्षीय पुत्र गुलामे शाहजी को 13 अक्तूबर को डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां करीब 12 दिन तक भर्ती कर उसका उपचार किया गया था। इस दौरान उसके कई सैंपल लेकर लखनऊ भेजे गए थे। सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को घर भेज दिया।
विज्ञापन

चार दिन बाद उसकी हालत खराब होने लगी। इस पर शहर के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने इंफेक्शन बताया। यहां से बरेली ले जाकर उपचार कराया गया। लंबा समय बीतने के बाद कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन सोमवार को बच्चे को लेकर लखनऊ रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने से पूर्व उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि डिप्थीरिया संक्रमित होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे आदि किया था, लेकिन बच्चे की भेजी गई जांच की रिपोर्ट नहीं दी गई। इधर इस मामले में माधोटांडा सीएचसी के डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि डिप्थीरिया का उपचार होने के बाद बच्चा ठीक हो गया था। किसी अन्य बीमारी से उसकी मौत हुई है।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराई जाएगी। क्षेत्रीय टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed