{"_id":"66623962f174b21ad20e5124","slug":"a-report-was-filed-against-the-finance-company-operator-on-the-courts-order-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117475-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई फाइनेंस कंपनी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई फाइनेंस कंपनी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक फाइनेंस कंपनी के संचालक के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थाना करेली के गांव हरिहरपुर निवासी अनीश कुमार ने बताया कि वह माउंट सॉफ्ट इंडिया निधि फाइनेंस कंपनी बीसलपुर में अभिकर्ता था। उसने कई ग्राहकों का काफी पैसा उक्त कंपनी में जमा कराया। अवधि पूरी होने पर उसने अपने ग्राहकों के सारे अभिलेख कंपनी के संचालक को सही समय पर दे दिए।
आरोप है कि बाद में कंपनी संचालक भुगतान करने में आनाकानी करने लगा। अनीश कुमार ने जब कंपनी संचालक पर भुगतान करने का ज्यादा दबाव बनाया, तब उसने अपने साथी गौरव यादव के साथ 25 जनवरी 2024 को अनीश कुमार और उनके साथी सुनील कुमार से गाली गलौज की और मारापीटा। जान से मारने की धमकी भी दी।
अनीश कुमार ने उसी समय नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में कंपनी के प्रबंधक मुनेंद्र सिंह यादव, गौरव यादव का नाम शामिल किया गया है।