फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A report was filed against the doctor in the case of the death of a child after the operation

Pilibhit News: आपरेशन के बाद शिशु की मौत के मामले में चिकित्सक पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Aug 2024 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
A report was filed against the doctor in the case of the death of a child after the operation
जहानाबाद / पीलीभीत। निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद शिशु की मौत और रुपयों की मांग पूरी न होने पर महिला का इलाज करने से इन्कार करने के मामले में दो माह बाद पुलिस ने चिकित्सक को नामजद करते हुए स्टाॅफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा मिश्र निवासी वीरेंद्र पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह मई 2024 को वह अपने छोटे भाई रविंद्र कुमार की गर्भवती पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने के बाद जहानाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। स्थिति देख चिकित्सक ने आपरेशन बताकर जिला अस्पताल या निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसपर मरीज को लेकर वह क्षेत्र के बिलई पसियापुर स्थित मेडिस्टार हॉस्पिटल पहुंचे। जहां चिकित्सक अनिल राठौर ने 15 हजार रुपये में ऑपरेशन करने की बात कही। आरोप है कि चिकित्सक और स्टाॅफ की ओर से लापरवाही से ऑपरेशन के बाद शिशु की मौत हो गई। चिकित्सक ने 10 हजार रुपये और मांगे। इसपर कुल 25 हजार रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि डिस्चार्ज के दो दिन बाद महिला को ड्रेसिंग के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने 10 हजार रुपये और मांगे, जिस पर परिजनों ने असमर्थता जताई। इसपर चिकित्सक ने इलाज करने से इन्कार कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान पेट में लगी नली न निकलने से समस्या बढ़ गई। संक्रमण फैलने पर महिला को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया। राहत न मिलने पर महिला को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर चिकित्सक अनिल राठौर व अज्ञात स्टाॅफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed