{"_id":"69d00ee1fb68b790e60dd488","slug":"a-report-has-been-filed-against-four-people-including-the-husband-in-the-case-of-the-death-of-a-married-woman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-156731-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हजारा थाना के गांव भरतपुर में संदिग्ध हालात में मिला था शव
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र की सुनीता गुप्ता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
हजारा थाना के गांव भरतपुर के संतोष गुप्ता की पत्नी सुनीता की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसका शव उसके घर के बरामदे में जमीन पर रखा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। पुलिस ने सुनीता के पिता लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर की भानपुरी कॉलोनी के शंभूनाथ गुप्ता की ओर से उसके पति संतोष गुप्ता, संतोष के भाई मनीष गुप्ता, पिता राजाराम गुप्ता और राजाराम की पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित पिता ने लगाया आरोप
इसमें कहा गया कि सुनीता की शादी छह मार्च 2025 में गांव भरतपुर के संतोष गुप्ता के साथ की थी। सुनीता के ससुराली दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे। उस पर बाइक और चार लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर घर से भगाने और जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार को सुनीता की हत्या कर दी गई। बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। सुनीता छह महीने की गर्भवती थी। हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --