{"_id":"66f3207d988cac9bb8067d74","slug":"a-report-has-been-filed-against-four-people-including-the-bank-management-for-fraud-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123002-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धोखाधड़ी में बैंक प्रबंधक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धोखाधड़ी में बैंक प्रबंधक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पूरनपुर। बगैर स्वीकृति के बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड आफिसर ने खाते से राशि निकालकर जमीन का दाखिल खारिज करा दिया। आरोप है कि जानकारी पर बैंक में जाकर पूछताछ करने पर प्रबंधक और फील्ड आफिसर ने गालीगलौज की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हजारा थाना क्षेत्र के गांव कबीरगंज निवासी गुरनाम सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा में केसीसी खाता है। जिसपर ऋण बकाया था। ऋण को चुकता करने के लिए उसने अपनी जमीन का मुन्ने की पत्नी रहनुमा बेगम और उसके पुत्र इरशाद से नौ लाख रुपये में सौदा किया। आरोप है कि स्टांप पेपर बचाने के लिए बैनामे के दौरान पांच लाख रुपये में बिक्री करने की बात दर्शाई गई।
बैनामे के बाद तय सौदे में से कुछ रकम उसे दी। शेष रुपये के लिए लंबे समय तक टरकाया गया। आरोप है कि 17 अगस्त 2023 को खरीदारों ने बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक व फील्ड आफिसर से मिलकर उसकी बगैर अनुमति के खाते से 2,59,600 रुपये निकाल लिए और जमीन का दाखिल खारिज करा लिया।
विज्ञापन
जब उसे जानकारी हुई तो वह बैंक पहुंचा। आरोप है कि जानकारी करने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक देवकांत और फील्ड आफिसर ने गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। खरीदारों ने उसके शेष बचे चार लाख रुपये भी नहीं दिए। हजारा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।