फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A public meeting was held in Puraina Basei village, where 20 ARV vaccines were administered to the villagers.

Pilibhit News: पुरैना बसेई गांव में लगी चौपाल, ग्रामीणों को लगाए 20 एआरवी टीके

Thu, 14 May 2026 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
A public meeting was held in Puraina Basei village, where 20 ARV vaccines were administered to the villagers.
ग्राम बसई पुरैना में टीकाकरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम स्रोत स्वास्थ्य विभाग - फोटो : Samvad
रेबीज संक्रमित लक्षण मिलने के बाद लगातार मॉनिटरिंग कर रहा विभाग
विज्ञापन


बरखेड़ा। दियोरिया कलां क्षेत्र के गांव पुरैना बसेई में दो दिन पहले किशोर के रेबीज संक्रमित पाए जाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ज्यादा अलर्ट हो गया है। चिकित्सकों ने बुधवार को गांव में चौपाल लगाई और पीड़ित किशोर की स्क्रीनिंग की। इसके साथ किशोर के नजदीक रहने या खान-पान की चीजें किशोर के साथ खाने के शक में ग्रामीणों को एआरवी को लेकर जागरूक किया और 20 ग्रामीणों को एआरवी के टीके लगाए।


दियोरियाकलां के गांव पुरैना बसेई में 10 मई को 14 वर्षीय सोनू में परिजनों को रेबीज संक्रमित लक्षण मिले। जब पीड़ित को जिला अस्पताल लाया गया तो उसको लखनऊ रेफर करने की बात कही गई। हालांकि परिवार बच्चे को वापस घर ले आया। अगले दिन व्यवहार में कुछ सुधार हुआ, वहीं सोमवार को ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। टीम को भेजकर रेबीज संक्रमित की स्क्रीनिंग शुरू कराई। मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर संक्रमित के परिजनों को टीकाकरण कर तीन एआरवी लगाए थे, वहीं बुधवार को भी डॉ. विजय तिवारी के नेतृत्व में एक टीम ने पहुंचकर चौपाल लगाई और 20 ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ एआरवी लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed