फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A person gets happiness and sorrow according to his deeds: Bhanu Prakash

Pilibhit News: इंसान को कर्मों के अनुसार मिलते हैं दुख और सुखः भानु प्रकाश

Sun, 13 Oct 2024 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
A person gets happiness and sorrow according to his deeds: Bhanu Prakash
बीसलपुर के जनता कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन देते भानु प्रकाश।संवाद
बीसलपुर। बरेली से आए आर्यसमाज विद्वान भानु प्रकाश ने कहा कि इंसान कर्मों के अनुसार ही दुख और सुख पाता है। सभी लोगों को अच्छे कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

भानुप्रकाश ने जनता कॉलेज में चल रहे आर्यसमाज के तीन दिवसीय वैदिक सम्मेलन मेंं रविवार को अंतिम दिन प्रवचन करते हुए कहा कि अच्छे कर्म करने वाले लोगों को सुख मिलता है। खराब कर्म करने वालों को दुख मिलता है। सुख प्राप्त करने के लिए हमेशा अच्छे कार्य करना चाहिए।
एटा से आईं आर्यसमाज की विदुषी किरण आर्या ने कहा कि सभी लोगों को एक दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। लोगों से अच्छा व्यवहार करने वालों को समाज में अच्छी नजर से देखा जाता है। लोगों से अच्छा व्यवहार करने वालों से ईश्वर भी प्रसन्न रहते हैं।
विज्ञापन


अजमेर (राजस्थान ) से पधारे आर्यसमाज विद्वान सोमदेव ने कहा कि ईश्वर पर पूरा विश्वास रखना चाहिए। जब पूरा संसार इंसान का साथ छोड़ देता है, तब भी ईश्वर इंसान का साथ नहीं छोड़ता है। जयघोष और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रवचन से पहले कार्यक्रम स्थल पर वैदिक यज्ञ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ में उपस्थित लोगों ने आहुतियां डालीं। इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय भी हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप ने और संचालन उपमंत्री रतनलाल ने किया। इस मौके पर आर्यसमाज के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। उमेश आर्या ने आर्यसमाज के महत्व झलकाने वाले गीत सुनाए। ढोलक वादन संजय आर्य ने किया।

बीसलपुर के जनता कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन देते भानु प्रकाश।संवाद

बीसलपुर के जनता कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन देते भानु प्रकाश।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed