{"_id":"5fd271938ebc3e3fbd5a79b2","slug":"a-hunter-caught-with-dead-peacock-in-mala-range-will-go-to-jail-today-pilibhit-news-bly4296793106","type":"story","status":"publish","title_hn":"माला रेंज में मृत मोर के साथ पकड़ा गया एक शिकारी, आज जाएगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माला रेंज में मृत मोर के साथ पकड़ा गया एक शिकारी, आज जाएगा जेल
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की माला रेंज में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। माला रेंजर ने बृहस्पतिवार की सुबह गश्त के दौरान एक शिकारी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके थैले में मृत मोर मिला। मृत मोर का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शिकारी के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है। वन अफसर के मुताबिक, शिकारी को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
बृहस्पतिवार की सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला प्रकाश में आया है। माला रेंज में रेंजर रामजी वनकर्मियों के साथ वानगंज बीट में बृहस्पतिवार की सुबह गश्त कर रहे थे। इस बीच एक ग्रामीण जंगल के भीतर से आता दिखाई दिया। वनकर्मियों ने ग्रामीण को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके थैले से मोर का शव बरामद हुआ। शव बरामद होते ही वनकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में शिकारी ने अपना नाम प्रेमशंकर निवासी रानीगंज थाना माधोटांडा बताया। टीम शिकारी को लेकर मुख्यालय पर पहुंची। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन सदस्यीय पैनल ने एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) की गाइड लाइन के मुताबिक मोर का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद मोर के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
माला रेंज में एक शिकारी पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से मोर का शव मिला। एनटीसीए की गाइड लाइन के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। शिकारी के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है। उसे शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- उमेश चंद्र राय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, माला रेंज