फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A group of Haj pilgrims departed from Newaria, their families bid them farewell with moist eyes.

Pilibhit News: न्यूरिया से हज यात्रियों का जत्था रवाना, नम आंखों से परिजनों ने किया रुखसत

Tue, 12 May 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A group of Haj pilgrims departed from Newaria, their families bid them farewell with moist eyes.
न्यूरिया से रवाना होते हज यात्री। संवाद
न्यूरिया। मैं मदीने चला, हो गया करम मैं मदीने चला, जैसे कलामों और दुआओं के बीच सोमवार की सुबह कस्बा न्यूरिया से हज यात्रियों का जत्था मक्का-मदीना के लिए रवाना हुआ। हज पर जाने वाले जायरीनों को परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर नम आंखों से रुखसत किया।
विज्ञापन

सुबह से ही हाजियों के घरों और मोहल्लों में धार्मिक और भावुक माहौल बना रहा। रवाना होने वाले जत्थे में छह पुरुष और चार महिला हज यात्री शामिल रहीं। लोगों ने हाजियों से मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ करने की अपील की। सफर पर निकलने से पहले सभी ने गले मिलकर मुबारकबाद दी और सलामती की दुआ की। जामा मस्जिद के इमाम कारी रेहान रजा ने बताया कि हज यात्रा हर मुसलमान के लिए मुकद्दस और ख्वाहिशों भरा सफर होती है। हाजी पहले दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से हवाई यात्रा के जरिए सऊदी अरब पहुंचेंगे। हज यात्रा पर रवाना होने वालों में जाकिर हुसैन उर्फ काले, अब्दुल हक, नासिर हुसैन, साबिर हुसैन, नवी बक्श और हफीज अहमद शामिल हैं। महिला हज यात्रियों में मुन्नी बेगम, शकीला बेगम, मरजीना बेगम और बिस्मिल्लाह बेगम शामिल रहीं। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन रिहाना बेगम, पूर्व चेयरमैन अब्दुल फय्यूम, चेयरमैन पति एवं सभासद जुल्फिकार अहमद उर्फ गुड्डू केके आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed