{"_id":"66e1dc140c5bfb5f210bf556","slug":"a-girl-was-raped-for-three-years-on-the-pretext-of-marriage-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122323-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल किया दुष्कर्म
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म किया गया। शादी की जिद की तो जून में युवक ने शादी करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव की एक युवती ने बताया कि पढ़ाई के दौरान तीन साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से उसकी जान पहचान हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और तीन साल तक दुष्कर्म किया। परिजन की गैरमौजूदगी में कई बार उसने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी की जिद पर पहले टाल मटोल करने लगा। बाद में जून 2024 में शादी करने का वायदा किया, बाद में मुकर गया।पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने युवक के पिता को पूरी घटना की जानकारी देकर शादी कराने को कहा। आरोप है कि युवक के पिता ने उससे अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से गांव के युवक और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।