फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A girl student going to coaching on a scooter was crushed by a truck and died

Pilibhit News: कोचिंग पढ़ने जा रही स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 29 May 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 29 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A girl student going to coaching on a scooter was crushed by a truck and died
पीलीभीत। कोचिंग पढ़ने जा रही स्कूटी सवार छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार एक छात्रा की छोटी बहन को भी मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कमालू निवासी बसंतलाल गंगवार सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री मीनाक्षी गंगवार (17) ने इस साल इंटर की पढ़ाई पूरी की है। बृहस्पतिवार को मीनाक्षी अपनी छोटी बहन अपूर्वा के साथ शहर में कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों स्कूटी पर सवार होकर नौगवां ओवरब्रिज से होकर जा रहे थे। इस दौरान ओवरब्रिज पर चढ़ने के बाद पीछे से आए ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

नीचे गिरी मीनाक्षी ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर सवार उसकी छोटी बहन अपूर्वा मामूली घायल हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौत की खबर से परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
खून से लथपथ शव देख छोटी बहन खोया आपा
हादसे में मीनाक्षी की मौत के बाद उसकी छोटी बहन अपूर्वा का हाल बेहाल हो गया। जरा सी देर में बहन की मौत और उसका खून से लथपथ शव देख उसका संतुलन बिगड़ गया। बेहकी बातें करने लगी। परिजनों ने जैसे तैसे उसे समझाया। परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया।

-----------
सिंचाई कर्मी की पुत्री की मौत से विभागीय अफसर कर्मचारियों का लगा तांता
सिंचाई कर्मी की पुत्री की अचानक हादसे में हुई मौत की खबर मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी दौड़े। हादसे वाले स्थान के अलावा जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई और परिजनों को सांत्वना दी। करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल में भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed