फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A four-year-old girl standing outside her house was attacked by a jackal and injured.

Pilibhit News: घर के बाहर खड़ी चार साल की बच्ची पर सियार का हमला, घायल

Wed, 21 Jan 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 21 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A four-year-old girl standing outside her house was attacked by a jackal and injured.
सियार के हमले में घायल मासूम बच्ची। स्रोत ग्रामीण
जहानाबाद। घर के बाहर खड़ी गांव सुस्वार निवासी चार साल की मासूम बच्ची पर खेतों की ओर से आए सियार ने हमला कर दिया। चीखने की आवाज पर जब तक परिजन पहुंचते, सियार ने उसे जख्मी कर दिया। चेहरे पर घाव हो गए। परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार कराया।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के सुस्वार गांव निवासी बब्लू ने बताया कि उसका घर गांव के बाहरी हिस्से में हैं। घर के बाहर खेत भी हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी चार वर्षीय पुत्री रश्मी घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान खेतों की ओर से आए सियार ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची जमीन पर गिर गई। इसके बाद भी सियार उसपर हमलावर रहा।
विज्ञापन

बच्ची के रोने की आवाज पर परिजन घर से बाहर निकले और शोर शराबा किया। डंडे लेकर आगे बढ़े तब सियार बच्ची को छोड़कर भाग गया। हमले में बच्ची के चेहरे पर कई जख्म हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। परिजन बिना किसी को सूचना दिए बच्ची को जिला अस्पताल लाए और उपचार कराया। क्षेत्रीय वन दरोगा शेलेंद्र कुमार ने बताया कि घटना को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed