{"_id":"6876a982ae7e9df9cc01645c","slug":"a-five-year-old-innocent-was-raped-his-condition-deteriorated-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-139779-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच साल के मासूम के साथ किया दुष्कर्म, बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच साल के मासूम के साथ किया दुष्कर्म, बिगड़ी हालत
Wed, 16 Jul 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। घर के बाहर खेल रहे पांच साल के मासूम को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। इससे मासूम की हालत बिगड़ गई। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घर पर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी होने पर मासूम के पिता ने जब आरोपी पक्ष से शिकायत की तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में 13 जुलाई की है। गांव निवासी ग्रामीण ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जुलाई की शाम करीब छह बजे उसका पांच वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अरुण वहां पहुंचा और पुत्र को बहला-फुसलाकर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पुत्र की हालत बिगड़ गई। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।