फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A fight broke out in the house of Ranjishan, report filed against five people.

Pilibhit News: रंजिशन घर मे घुसकर मारपीट, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 May 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out in the house of Ranjishan, report filed against five people.
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव पुरनापुर में जमीन की रंजिश में पांच लोगों ने घर में घुसकर युवती, उसके पति व अन्य सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पांच के विरुद्ध मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



गांव पुरनापुर निवासी मायादेवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति रमेशचंद्र व छेदालाल का जमीन का मुकदमा तहसील बीसलपुर में चल रहा था। 20 जनवरी 2024 को आदेश उसके पक्ष में हुआ। छेदालाल व उसके परिवार वाले पीड़िता के परिवार से रंजिश मानने लगे। 20 मई को छेदालाल, ओमकार पुत्र बुद्धसेन व उनके साथियों ने जबरन पीड़िता के गन्ने के खेत को जोता। रोकने पर उसके पति पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन

23 मई को शाम पांच बजे उसके पति की गैर मौजूदगी में छेदालाल, ओमकार पुत्रगण बुद्धसेन व रिंकू पुत्र छेदालाल, अजयपाल पुत्र ओमकार, रामसरन पुत्र छेदालाल हाथों में बांका, लाठी डंडा लेकर जबरन पीड़िता के घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए छेदालाल ने पीड़िता के पति के सिर पर बांके से प्रहार किया। बचाव करने पर हमलावरों ने पीड़िता के दाहिने हाथ पर प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ननद प्रेमादेवी व देवरानी भागवती को उक्त लोगों ने लाठी डंडों से पीटा। थाना प्रभारी ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed