{"_id":"66b79583034cc4d01b0417c4","slug":"a-farmer-upset-with-his-sons-arrest-tried-to-consume-poison-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120808-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुत्र की गिरफ्तारी से क्षुब्ध किसान ने की विषाक्त पदार्थ खाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुत्र की गिरफ्तारी से क्षुब्ध किसान ने की विषाक्त पदार्थ खाने की कोशिश
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। पुत्र की गिरफ्तारी से क्षुब्ध गांव सबलपुर निवासी ईश्वरी लाल ने शनिवार को तहसील परिसर मेेंं विषाक्त पदार्थ खाने की कोशिश की। कुछ लोगों के समय रहते पुड़िया छीन लेने से वह अपने इरादे में सफल नहीं हो सका।
ईश्वरी लाल का आरोप है कि पड़ोसी ने न सिर्फ उसकी धान की फसल नष्ट की बल्कि विरोध पर उसके पौत्र की पिटाई भी की। बावजूद इसके पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न कर उसके पुत्र की ही गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को ईश्वरी लाल बाजार से विषाक्त पदार्थ की पुड़िया लेकर आत्महत्या के इरादे से तहसील पहुंचा। उसने पुड़िया को दांतों से फाड़कर खाने की कोशिश की। उसके ऐसा करते कुछ लोगों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस ने ईश्वरी लाल को कोतवाली बुलाकर बमुश्किल समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
ईश्वरी लाल ने बताया कि पड़ोसी किसान ने अपने खेत के साथ उसके खेत में भी कीटनाशक का छिड़काव किया। इस पर उसकी धान की फसल खराब हो गई। इसकी शिकायत उसके पौत्र कुलदीप ने पड़ोसी किसान से की तो उसने पौत्र की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने उसकी एक न सुनी और आरोपी पक्ष की शिकायत पर उसके पुत्र सियाराम को गिरफ्तार कर लिया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने का फैसला किया।
कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि विवाद पर दोनों पक्षों के दो लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया था। जिनका चालन किया जाएगा।