फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A family planting paddy was assaulted, two injured

Pilibhit News: धान की रोपाई कर रहे परिवार के साथ की मारपीट, दो जख्मी

Mon, 01 Jul 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
A family planting paddy was assaulted, two injured
पीलीभीत/कलीनगर। धान की रोपाई कर रहे परिवार के सदस्यों से कलीनगर के एक व्यक्ति ने मारपीट की। किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कलीनगर चौकी शिकायत करने पर सिपाही पर भी अभद्रता करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी कंधईलाल ने बताया कि रविवार को वह गांव के ही नजदीक धान की रोपाई कर रहे थे। उनके साथ पत्नी बिंदो देवी, 15 वर्षीय पुत्री पूजा देवी व एक अन्य रिश्तेदार तेजवती भी खेत पर मौजूद थे। रोपाई के दौरान कलीनगर निवासी एक व्यक्ति वहां आया और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि धारदार हथियार मारने से पुत्री व पत्नी घायल हो गए। मामले की शिकायत के लिए पीड़ित पक्ष कलीनगर चौकी पहुंचा, तो वहां मारपीट करने वाला व्यक्ति पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि शिकायत करने पर चौकी पर मौजूद सिपाही ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अचल कुमार का कहना है कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर पूर्व में शिकायतें की गईं थी। जिसका फैसला भी हो गया था। रविवार को हुई घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed