फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A child died by drowning in a pond, his family members broke down on seeing his dead body

Pilibhit News: तालाब में डूबकर बालक की मौत, शव देखते ही बिलख उठे परिजन

Sat, 06 Sep 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A child died by drowning in a pond, his family members broke down on seeing his dead body
अनुज का फाइल फोटो
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के जनकपुरी गांव में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गांव के बाहर तालाब में नहाने गए 11 वर्षीय अनुज पुत्र चंद्र प्रकाश की डूबने से मौत हो गई। पास में मौजूद बड़े भाई ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव के प्रधान पति प्रेम शंकर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद अनुज अपने बड़े भाई विशाल और अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। भाई विशाल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंची और अनुज को निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अनुज कक्षा 5 का छात्र था और चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दूसरे दिन मिला नदी में डूबे युवक का शव
- भैंस को नहलाने के लिए दौरान गिर गया था माला नदी में
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। भैंस को नहलाने के दौरान माला नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन मिल गया। शव देखते ही मृतक के परिजन विलाप करने लगे।
दियोरिया क्षेत्र के जगतपुर (रामनगर) निवासी संजीव (21) बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अपनी भैंस को नहलाने के लिए माला नदी के तट पर ले गया था। पैर फिसलने से संजीव नदी के गहरे पानी में चला गया था। जब तक आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, तब तक युवक गहरे पानी में डूब गया। उसकी तलाश में गोताखोर नदी में उतारे गए थे।

शुक्रवार अपराह्न करीब एक बजे घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर नदी किनारे युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलते ही देखने वालों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर मृतक के परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर विलाप करने लगे। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। संवाद

अनुज का फाइल फोटो

अनुज का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed