फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A businessman was cheated of Rs 48,000 in the name of supplying bricks by posing as a fake colonel

Pilibhit News: फर्जी कर्नल बनकर ईंट सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 48 हजार की ठगी

Sat, 16 Aug 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 16 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A businessman was cheated of Rs 48,000 in the name of supplying bricks by posing as a fake colonel
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र में फर्जी कर्नल बनकर ईंट सप्लाई कराने के नाम पर कारोबारी से करीब 48 हजार रुपये हड़प लिए। क्यूआर कोड से ठगी होने की भनक लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला बाजार कटरा निवासी अभय गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अगस्त की सुबह छह बजे उसके पिता विनोद कुमार के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम विकास पटेल बताते हुए कहा कि आसाम चौराहा, पीलीभीत पर आर्मी का कैंप बनने जा रहा है, इसमें ईंटें लगनी हैं। उसने 14 ईंटें भेजने की बात कही। आरोप है कि जब उसके पिता ने रुपये की मांग की तो कॉल करने वाले ने एक और मोबाइल नंबर देते हुए उसे कर्नल का नंबर बताया और वहीं बात करने के लिए कहा। इसके बाद जब उनके पिता ने उस नंबर पर संपर्क किया तो उसने एक क्यूआर कोड भेजा और उसे स्कैन करने के लिए कहा। जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन किया गया, खाते से चार बार में कुल 48,998 रुपये कट गए। रुपये कटने के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed